Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल में पीडि़ता की प्रतिमा पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया है कि ममता सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है

03 Oct 2024

आरजी कर अस्पताल में पीडि़ता की प्रतिमा पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में हैवानियत का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर की एक प्रतिमा लगाने पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रतिमा का नाम 'क्राई ऑफ द आवरÓ है। कलाकार आसित साइन के अनुसार, यह प्रतिमा पीडि़ता के अंतिम क्षणों के दुख और आतंक को दर्शाती है। इस प्रतिमा में एक महिला को रोते हुए दर्शाया गया है। इसे आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास रखा गया है। लेकिन इस प्रतिमा को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। ट्रेनी डॉक्टर की प्रतिमा की स्थापना पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे असंवेदनशील करार दिया है। 
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर आपको पीडि़ता की प्रतिमा स्थापित करनी है तो इसे उसके दुख भरे चेहरे या किसी और चीज के बिना करें। यह बेहद विचलित करने वाला है।Ó एक यूजर ने लिखा कि यह कितनी असंवेदनशीलता है। किसी के दर्द को अमर बनाना। मैं उम्मीद करता हूं कि यह घिनौनी प्रतिमा नष्ट की जाए।  टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी डॉक्टरों की आलोचना करते हुए कहा कि यह पीडि़ता के नाम और पहचान को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ है। 
उन्होंने ट्वीट किया, कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। कला के नाम पर भी नहीं। हालांकि, आरजी कर अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है या अदालत के आदेश की अनदेखी नहीं की है। यह एक प्रतीकात्मक स्कल्पचर है। हम अधिकारियों को दिखाना चाहते हैं कि क्या हुआ और उसने कितना दर्द झेला। हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार से काम बंद कर दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया है कि ममता सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक देशभर में प्रदर्शन हुए थे। डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया था। बाद में सु्प्रीम कोर्ट के निर्देश और ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद डॉक्टर्स ने काम शुरू किया था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीडि़ता की प्रतिमा पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया है कि ममता सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News